राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन एवं गरीब कल्याण 12 वर्ष के अवसर पर दक्षिण महिला मंडल मोर्चा द्वारा बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दक्षिण महिला मोर्चा मंडल की अध्यक्ष मधु बैद ने कहा कि आज बालाजी मंदिर में दक्षिण मंडल की महिला मोर्चा के नेतृत्व में महिलाओं ने आज एक पेड़ मां के नाम पौधा लगाया। साथ ही बालाजी मंदिर में रंगोली प्रतियोगिता, सुंदरकांड और भक्तिमय कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिला मोर्चा द्वारा महिलाओं का सम्मान भी किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जा रहा है। पौधरोपण के दौरान कोमल सिंह राजपूत, प्रशांत गोलू गुप्ता, अशोकादित्य, बलवंत साव, मधु बैद महिला मोर्चा मंडल की महिलाएं शामिल थी।


