राजनांदगांव

तीरंदाजी एकेडमी शुरू
17-Jun-2026 2:53 PM
तीरंदाजी एकेडमी शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 17 जून। क्रीड़ा भारती और स्व. अभिलेख अग्रहरि फाउंडेशन के तत्वावधान में इस बार ग्रामीण क्षेत्र के टैलेंट आइडेंटिफिकेशन ग्रामीण और  शहरी खिलाडिय़ों के लिए ग्राम लिटिया में तीरंदाजी एकेडमी का संचालन किया जा रहा है। इसमे विशेषकर आधुनिक उपकरणों रिकर्व और कम्पाउंड जैसे इंटरनेशनल उपकरण से प्रशिक्षण दिया जाएगा।  लिटिया  सरपंच लीला गोपीचंद गायकवाड़ ने इसे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के पारंपरिक तीरंदाजी खेल को आगे बढ़ाने का एक सुनहरा अवसर बताया।

क्रीड़ा भारती प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष धीरज कन्नौजे, शिवम यादव, रजत खुटेल, प्रदेश अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान को व्यापक रूप से ग्रामीण प्रतिभा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।   राजनांदगांव के अनुभवी तीरंदाजी में डिप्लोमा कोच हीरु  साहू के गाइड लाइन के तहत तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोमल सिह राजपूत ने कहा कि ग्रामीण अंचल के प्रतिभाओं को उभारकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी में पहचान दिलाने का एक सुनहरा  मौका दिया जाएगा।


अन्य पोस्ट