राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 जून। जाजपुर ओडिशा में अखिल भारतीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में राजनांदगांव महिला कबड्डी टीम ने इस वर्ष अजेय रहने का अपना रिकॉर्ड बनाए रखा है। जाजपुर अखिल भारतीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता बहुत स्तरीय प्रतियोगिता है। इसमें हरियाणा, पंजाब, झारखंड़, छत्तीसगढ़, ओडिशा सहित बहुत से महत्वपूर्ण टीमों ने हिस्सा लिया था। छत्तीसगढ़ के दो टीम लालपुर रायपुर एवं राजनांदगांव के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में राजनांदगांव ने कुल 42 अंक बनाए। उसके मुकाबले रायपुर में 19 अंक बनाए। राजनांदगांव 23 अंक से विजेता बनी और फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
फाइनल में हरियाणा कबड्डी अकादमी की मजबूत टीम से राजनांदगांव की भिड़ंत हुई। मैच बहुत रोमांचक था, कभी हरियाणा आगे तो कभी राजनांदगांव, लेकिन अंतिम समय में राजनंदगांव 28 अंक बनाकर हरियाणा अकादमी के 27 अंक के मुकाबले एक अंक से मुकाबला अपने नाम किया। ज्ञात हो कि इस बार दर्जनों अखिल भारतीय मैच में राजनांदगांव विजेता बनी है। राजनांदगांव टीम के कोच ललित साहू टीम के समस्त खिलाड़ी खास तौर से हिंदुस्तान के बीस बेस्ट खिलाडिय़ों में शामिल छाया चंद्रवंशी और छत्तीसगढ़ के बेस्ट कैचर सुमन उर्वशा ने कबड्डी अकैडमी हरियाणा की मजबूत टीम को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
प्रदेश कबड्डी संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी, जिला अध्यक्ष ऋषिदेव चौधरी, निगम अध्यक्ष महेश साहू और महासचिव तीरथ गिरी गोस्वामी एवं सभी सदस्यों ने टीम के कोच मैनेजर और खिलाडिय़ों को राजनांदगांव और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी।


