राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 जून। रानीसागर के किनारे ठेला-खोमचा वाले एवं अन्य लोगों द्वारा कचरा फेंकने पर फैली गंदगी की सोमवार को निगम का स्वास्थ्य अमला ने सफाई अभियान चलाकर कचरा उठा चौपाटी के आसपास से ठेला खोमचा हटाए। सोमवार को नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता व स्वास्थ्य अमला रानीसागर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर जेसीबी से कचरा निकाल टिप्पर से कचरा हटाए। इसके अलावा चौपाटी के आसपास से अवैध रूप से रखे एवं खुले ठेले हटाने की कार्रवाई की।
आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर सोमवार को अतिक्रमण व स्वास्थ्य अमला द्वारा सफाई कर अवैध ठेला खोमचा हटाने की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से ठेला लगा यातायात बाधित करने वाले एवं गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। रानीसागर या तालाब के आसपास कचरा डालने या गंदगी फैलाने पर दंडात्मक कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि दुकानदारों व ठेला-खोमचा वालों को डस्टबिन का उपयोग करने समझाईस दें।
अपालन पर जब्ती एवं दंडात्मक कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि निगम का अतिक्रमण दस्ता हटाने की कार्रवाई करेगी, उससे पूर्व हटा लें अन्यथा बिना सूचना हटाकर जुर्माना वसूला जाएगा।


