राजनांदगांव

अवैध शराब संग आरोपी गिरफ्तार
15-Jun-2026 4:32 PM
अवैध शराब संग आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव, 15 जून। अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी के विरूद्ध पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री रकम जब्त किया।  मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ द्वारा 14 जून को मुखबिर सूचना पर ग्राम मचानपार मिलन दुकान के पास रेड कार्रवाई कर घेराबंदी कर आरोपी सूरज राजपूत के कब्जे से सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में कुल 18  पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री रकम 300 रुपए को जब्त किया गया।  आरोपी के विरुद्व धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट