राजनांदगांव

महाराष्ट्र के शराब संग आरोपी पकड़ाया
14-Jun-2026 9:50 PM
महाराष्ट्र के शराब संग आरोपी पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 जून।
कलेक्टर  के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला स्तरीय उडऩदस्ता राजनांदगांव एवं आबकारी वृत्त चिचोला द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते ककोड़ी से बंजारी मार्ग में दो पहिया वाहन हीरो युगा वाहन से ग्राम कोलिहा लमटी थाना गैंदाटोला निवासी मुकेश्वर साहू द्वारा 30 नग देशी दारू संत्री नंबर 01 महाराष्ट्र निर्मित कुल 5.400 बल्क लीटर जब्त किया गया। जिसका बाजार मूल्य 40 हजार रुपए है। आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला राजकुमार कुर्रे के साथ जिला स्तरीय उडऩदस्ता राजनांदगांव से आबकारी उप निरीक्षक दिलीप कुमार प्रजापति, आबकारी उप निरीक्षक वृत्त राजनांदगांव (ग्रामीण) तुलेश्वरी देवांगन, प्रशिक्षु आबकारी उप निरीक्षक मिथिलेश कुमारी नेताम,  रुचि साहू,  गोपाल सिंह मरकाम शामिल थे।


अन्य पोस्ट