राजनांदगांव

क्षतिग्रस्त 31 मरम्मत कार्यों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति
13-Jun-2026 4:40 PM
क्षतिग्रस्त 31 मरम्मत कार्यों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति

राजनांदगांव, 13 जून। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने बाढ़ व अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त 32 अधोसंरचनाओं की तात्कालिक मरम्मत कार्यों के लिए आपदा राहत निधि मद अंतर्गत 5 करोड़ 69 लाख 58 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में एनीकट तटबंध संरक्षण कार्य निर्माण के लिए 2 करोड़ 98 लाख 58 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत भर्रेगांव के लिए 49 लाख 72 हजार रुपए, जंगलेशर-मोखला के लिए 49 लाख 57 हजार रुपए, धामनसरा मोहड़ के लिए 49 लाख 94 हजार रुपए, रातापायली के लिए 49 लाख 83 हजार रुपए, मोखली के लिए 49 लाख 78 हजार रुपए, दाउटोला के लिए 49 लाख 74 हजार रुपए एनीकट तटबंध संरक्षण कार्य निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी तरह ग्राम डीलापहरी में कोढहरी नाला प्रेम लाल वर्मा के खेत के पास, ग्राम कुम्हालोरी में ढीही खलहे, ग्राम टेड़ेसरा में नलजल बोर सील बगीचा के पास, ग्राम डीलापहरी में मउहा नाला शमशान घाट के आगे, ग्राम डीलापहरी में इंदावानी बांध पहुंच मार्ग, ग्राम बरगाही में बड़े तालाब, ग्राम सिंघोला में चांदो नहर, ग्राम कोपेडीह में शमशान घाट के पास, ग्राम भोथीपार खुर्द में वार्ड क्रमांक 10 मुख्य मार्ग, ग्राम रवेली में रेवील मुक्तिधाम, ग्राम सांकरा में मुक्तिधाम रोड़ में, ग्राम खैरा में छापामार नाला के पास, ग्राम जंगलेसर में गौठान, ग्राम खुटेरी, ग्राम परमालकसा में माखन लाल साहू के खेत के पास, ग्राम धामनसरा में वार्ड नंबर 10, ग्राम ठाकुरटोला में जैन बाड़ी के पास, ग्राम कोटराभाठा में करियाभरी सुजीत खेत के पास, ग्राम कोटराभाठा में नालीपारा बांध उलट के पास, ग्राम तोरनकट्टा में वार्ड नंबर 10 तालाब के पास, ग्राम आरला में गौठान में, ग्राम कुम्हालोरी में लखोली बाड़ी नाला में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पुलिया निर्माण हेतु 10-10 लाख रुपए कुल 2 करोड़ 20 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

इसी प्रकार छुरिया विकासखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरजकुंड में ग्वालिनडीह मार्ग में 19 लाख रुपए, ग्राम जोंधरा में मुख्य मार्ग से गौवहारी के मध्य में 4 लाख रुपए, ग्राम जोंधरा में पांगरीखुर्द मार्ग के मध्य में 10 लाख रुपए, ग्राम बोईरडीह में मुक्तिधाम नाला के पास 18 लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण कार्य हेतु कुल 51 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
 


अन्य पोस्ट