राजनांदगांव
सचिव ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
13-Jun-2026 4:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 13 जून। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव आर. शंगीता ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न विकास कार्यों एवं परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव, कलेक्टर जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे। सुश्री शंगीता ने राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माणाधीन कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन निर्माण पूर्ण होने के तीन से चार माह पूर्व ही लाइब्रेरी एवं कैंटीन संचालन की प्रक्रिया प्रारंभ करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने परिसर में पौधरोपण भी किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


