राजनांदगांव

खाद संकट को लेकर किसानों ने दिया धरना
12-Jun-2026 3:48 PM
खाद संकट को लेकर किसानों ने दिया धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 जून।
खाद नीति एवं कालाबाजारी व खाद की किल्लत के विरोध में गुरुवार को किसानों ने प्रदेश किसान संघ के बैनर तले एक दिवसीय धरना दिया।
जिला कार्यालय के सामने आयोजित इस धरने में यूरिया की 20 प्रतिशत एवं डीएपी  की 40 प्रतिशत कटौती किए जाने पर किसानों ने नाराजगी जताते इसे खेती के खिलाफ  एवं उत्पादन घटाने वाला कदम बताया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कटौती का निर्णय वापस लेते समुचित मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई। कालाबाजारी पर भी अंकुश लगाने की मांग की गई।  पांच सूत्रीय ज्ञापन में समर्थन मूल्य वृद्धि का फायदा किसानों को देने की बात कही गई है। इस वर्ष 3358 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी करने की घोषणा करने एवं वर्ष 2024-25 के धान की अंतर राशि 117 रुपए प्रति क्विंटल एवं 2025.26 के अंतर की राशि 186 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान करने की मांग के साथ-साथ राजीव गांधी न्याय योजना की बकाया किस्त के भुगतान की मांग ज्ञापन मेें की गई है।  

शीघ्र ही मांगों का संज्ञान नहीं लिए जाने पर प्रदेश व्यापी बड़े आंदोलन की चेतावनी धरना से दी गई है। प्रदेशभर से किसानों का राजधानी कूच करने की तैयारी की बात भी कही गई। इस दौरान सुदेश टीकम, मोतीलाल सिन्हा, मदन साहू, ईश्वरी नेतान, विनेक मंडावी, चन्दू साहू, रमाकांत बंजारे, देवलाल साहू, गैंदलाल साहू, नंदू लोधी, शामरतन, शामसाय सिन्हा, इतवारी बांधव, मनबोधी निषाद, मनीष देवांगन, रामकृष्ण, चैतराम, पुनूराम पटेल, बैसाखू भारती, तुलसीदास, मंगल देवांगन, कीर्तन सिन्हा, मनेश्वर, यशोदा बाई, मंजू, हेमिनबाई, सकुनबाई, मीना, संत्रीबाई, रधिया बाई, रूखमणी, कंाति सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरूष शामिल हुए।


अन्य पोस्ट