राजनांदगांव

मोहड शिविर में मिले 149 आवेदन
11-Jun-2026 3:58 PM
मोहड शिविर में मिले 149 आवेदन

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता
राजनांदगांव, 11 जून।
मोहड स्कूल में मंगलवार को मोहड वार्ड के लिए ही आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासी पहुंच अपनी समस्या के संबंध में 149 आवेदन दिए। जिसमें मांग के 136 तथा शिकायत संबंधी 13 आवेदन आए। महापौर मधुसूदन यादव शिविर में उपस्थित होकर स्टालों का निरीक्षण कर योजनाओं के संबंध में चर्चा की तथा वार्डवासियों की समस्या सुनी। उन्होंने नशामुक्ति के लिए उपस्थितजनों को शपथ दिलाई। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से गर्भवती महिलाओं की गोदभराई करा नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन्न कराया। शिविर में नगर निगम सहित जिला प्रशासन के विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट