राजनांदगांव
3 सौ करोड़ लागत की राजनांदगांव-मानपुर सडक़ चौड़ाई निर्माण कार्य शुरू
दोनों ओर 7 से 10 मीटर सडक़ होगा चौड़ा, 4 लाख आबादी को मिलेगा फायदा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 जून। राजनांदगांव-मानपुर तक करीब 100 किमी की सडक़ चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है।
केंद्रीय मद से उक्त सडक़ की चौड़ाई बढ़ाने के लिए 300 करोड़ रूपए स्वीकृत किया गया है। हालांकि विलंब से निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को मानसूनी सीजन में आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सडक़ चौड़ीकरण का कार्य दो हिस्सें में विभाजित किया गया है। राजनांदगांव-मानपुर तक सडक़ की चौड़ाई बढऩे से करीब 4 लाख से ज्यादा लोगों को सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा। मौजूदा समय में उक्त सडक़ पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। वाहनों की तादाद बढऩे से उक्त सडक़ में आवाजाही के दौरान हादसों में तेजी से वृद्वि होने से सडक़ को दुरूस्त करने के अलावा चौड़ीकरण की मांग ने जोर पकड़ लिया था। इसी के चलते केंद्र सरकार ने 3 सौ करोड़ की राशि जारी कर लोगों की मांग को पूरा किया। सडक़ निर्माण से लोगों को आवाजाही के दबाव से जहां राहत मिलेगी वही समय में भी बचत होगी।
मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव से मानपुर के बीच करीब 98 किमी की सडक़ का नए सिरें से निर्माण हेतु केंद्र सरकार ने राशि जारी की है। बताया जाता है कि मौजूदा चौड़ाई को 7 से 10 मीटर बढ़ाने का निर्माण में प्रस्ताव है। यानी दोनों ओर से सडक़ की चौड़ाई को 3-3 मीटर बढ़ाया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग एजेंसी है। विभाग की निगरानी में ही अधिकृत कंपनी निर्माण का काम करेगी। लंबी की दूरी की इस सडक़ कर दो हिस्सों में निर्माण होगा। टेंडर में नगरीय निकाय प्रभावित क्षेत्र में नाली निर्माण की शर्त भी शामिल है।
एक जानकारी के अनुसार राजनांदगांव लोक निर्माण विभाग में तकरीबन 37 किमी और मोहला डिवीजन लगभग 60 किमी सडक़ का निर्माण दो हिस्सों में किया जाएगा। इस बीच निर्माण कार्य 18 माह में पूर्ण करने के मियाद तय की गई है। हालांकि उक्त सडक़ चौड़ीकरण कार्य एक साल देरी से हुआ है। बारिश की सीजन में सडक़ की खुदाई से लोगों को संभलकर गुजरना पड़ेगा। राजनांदगांव- मानपुर तक सडक़ निर्माण होने से महाराष्ट्र से व्यापारिक संपर्क में बढ़ोत्तरी होगी। वही इस रोड़ के जरिए एक बड़ी आबादी की गढ़चिरौली-चंद्रपुर के रास्ते हैदराबाद व दक्षिण भारत के बड़े शहरों से सीधा संपर्क बढ़ेगा।
टेंंडर को लेकर हुआ था विवाद
सडक़ चौड़ीकरण के टेंडर को लेकर उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया था जब सांसद संतोष पांडे ने टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी से परे बताते टेंडर हासिल करने वाली सडक़ निर्माण कंपनी अमर बिल्र्डस पर कूटरचना का आरोप लगाया था। सांसद ने पत्र लिखकर कंपनी पर टेंडर हासिल करने के लिए दस्तावेज में हेराफेरी करने की सीधे विभागीय सचिव को कर दी थी। इसके बाद नए सिरे से टेंडर की प्रक्रिया हुई। बताया जाता है कि कवर्धा के केएल कंपनी को राजनांदगांव-मानपुर सडक़ निर्माण कार्य के लिए टेंडर मिला है।


