राजनांदगांव
रेत का अवैध उत्खनन, 3 ट्रैक्टर जब्त
09-Jun-2026 4:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 9 जून। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग की टीम द्वारा डोंगरगांव तहसील अंतर्गत ग्राम बरगांव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टैक्टर क्रमांक सीजी-08-बीजी-4068, सीजी-08-एयू-5299 एवं सीजी-08-बीए-6067 द्वारा रेत का अवैध उत्खनन करने पर कार्रवाई करते जब्त कर थाना डोंगरगांव को सुपुर्द किया गया। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण की रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


