राजनांदगांव
भाजपा दक्षिण महिला मंडल ने किया पौधारोपण
09-Jun-2026 4:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 9 जून। भाजपा दक्षिण महिला मंडल द्वारा मंगलवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम के जरिये प्राकृतिक महत्ता का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया। स्थानीय रिहायशी कालोनी सत्यम विहार में पेड़ों की सुरक्षा और नए पौधारोपण को एक आंदोलन का रूप देने की अपील करते भाजपा नेत्री मधु बैद ने कहा कि मौजूदा दौर में पेड़ ही मानव की सुरक्षा के लिए ढ़ाल बन सकते हैं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कर लोगों को जागरूक किया गया। पेड़ों के जरिये ही प्राकृतिक सुंदरता में निखार आता है। इस दौरान अन्य भाजपा नेत्रियां भी उपस्थित थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


