राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 जून। दो दिनों की कार्रवाई में पुलिस ने 144 पौवा देशी शराब एवं एक्टिवा वाहन जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में 5 जून को मुखबिर सूचना पर जोगी नगर मैदान के पास दबिश देकर आरोपी प्रीतम विश्वकर्मा और अभिषेक मेश्राम को अवैध रूप से शराब परिवहन एवं बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 86 पौवा देशी प्लेन शराब एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा को जब्त की गई। वहीं 7 जून को मुखबिर सूचना पर जोगीनगर मैदान एवं मोहारा बायपास के पास दबिश देकर दो पृथक प्रकरणों में कार्रवाई की गई।
प्रथम प्रकरण में आरोपी देवेन्द्र यादव के कब्जे से 18 पौवा देशी शराब तथा द्वितीय प्रकरण में आरोपी महेश गोड एवं योगेश सिंह राजपूत के कब्जे से 40 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त की गई। तीनों प्रकरणों में कुल 144 पौवा देशी प्लेन शराब एवं घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त की गई।
आरोपियों के विरूद्ध थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 265/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम अपराध क्रमांक 268/2026 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम एवं अपराध क्रमांक 270/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।


