राजनांदगांव
अवैध शराब संग आरोपी पकड़ाया
08-Jun-2026 4:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 8 जून। रामनगर क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के पास से 17 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद कर कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के विरूद्व चलाए जा रहे अभियान के तहत 6 जून को मुखबिर की सूचना पर रामनगर बिजली ऑफिस के पास राजनांदगांव में रेड कार्रवाई की गई। आरोपी डोमेन्द्र लोन्हारे निवासी रामनगर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके कब्जे से 17 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1360 रुपए को जब्त किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


