राजनांदगांव

सोनालिका कल करेंगी पदभार ग्रहण
07-Jun-2026 8:20 PM
सोनालिका कल करेंगी पदभार ग्रहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 7 जून। शहर की मेधावी छात्र सोनालिका रुचंदानी सिविल सर्विसेज यूपीएससी बैच 2023 की दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में शहडोल संभाग में सहायक रेल प्रबंधन (एआर एम मैनेजर) की नियुक्ति का आदेश प्राप्त होने के बाद सोमवार को सोनालिका रुचंदानी शहडोल संभाग का पदभार ग्रहण करेंगी। उल्लेखनीय की शहडोल संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों के अंतर्गत उनका कार्य क्षेत्र होगा।

सोनालिका ने वर्ष 2023 संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने के पश्चात लखनऊ एवं अन्य राज्यों में भारत दर्शन के तइत ढाई वर्षो तक रेलवे परिचालन संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया था। तत्पश्चात उनकी प्रथम नियुक्ति शहडोल संभाग में होने पर उनके मित्रों, शुभचिंतको एवं सामाजिक संगठनों ने उनके पिता चंदन रुचंदानी एवं सोनालिका रुचंदानी को शुभकामनाएं प्रेषित की ।

पूज्य सिंधी पंचायत के उपाध्यक्ष चंदन रुचंदानी की सुपुत्री सोनालिका के यूपीएससी में चयन के पश्चात रेलवे मंडल में इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर सिंधी समाज के अध्यक्ष मन्नूमल मोटलानी ने इसे समाज एवं शहर का गौरव बताते कहा कि सोनालिका शुरू से मेधावी रही और शहर के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उसकी सफलता अनुकरणीय बनी हुई है।


अन्य पोस्ट