राजनांदगांव

दो किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, 18 सौ जुर्माना
06-Jun-2026 8:33 PM
दो किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, 18 सौ जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 जून।
पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाना नितांत आवश्यक है। झिल्ली पन्नी पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ साथ मानव जीवन तथा पशु पक्षियों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। झिल्ली-पन्नी नाली में फंस जाने से पानी निकासी में व्यावधान उत्पन्न होता है। जिससे  गंदगी फैलती है। वर्तमान में नगर निगम द्वारा बारिश के पूर्व बड़े नाली-नालों की सफाई कराई जा रही है। जिसमें अधिकांशत: झिल्ली पन्नी ही निकल रही है। इसे रोकने तथा इसका उपयोग नहीं करने में सबका सहयोग आवश्यक है, क्योंकि नगर निगम साफ -सफाई  तो करती है, बारिश में पानी भरान की स्थिति निर्मित न हो, करके नालों की सफाई भी कराई जा रही है।
इसके अलावा समय-समय पर नगर निगम का स्वास्थ्य अमला सिंगल यूज प्लांस्टिक का उपयोग नहीं करने समझाईस देने के साथ-साथ उपयोग करते पाए जाने पर कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन बिना जनसहयोग के सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोक पाना संभव नहीं है। इसके लिए सभी को इसका उपयोग करना छोड़ कपड़े के थैले का उपयोग करना चाहिए, तभी पर्यावरण संरक्षण की पहल कारगर साबित होगी।
नगर निगम की टीम अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग करने वाले दुकानदारों पर प्रतिदिन कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को निगम का स्वास्थ्य अमला नंदई चौक एवं निगम कार्यालय के सामने अभियान चलाकर 16 ठेला खोमचा, दुकान एवं होटल पर कार्रवाई कर 18 सौ रुपए जुर्माना वसूल कर 2 किलो पालीथिन जब्त किया।


अन्य पोस्ट