राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 जून। राजनांदगांव निवासी नायर दंपत्ति न देहदान की घोषणा की है। ज्ञात हो कि एनजी नायर तथा राजलक्ष्मी नायर ने मृत्यु पश्चात शासकीय अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव को अपने देहदान की घोषणा की है।
युगांतर विद्यालय परिसर में परिवार के साथ निवासरत एनजी नायर शासकीय विज्ञान महाविद्यालय रायपुर में सन् 1957 से अपनी शासकीय सेवा की शुरूआत की। तत्पश्चात शासकीय सेवा में रहते रायपुर के दुर्गा महाविद्यालय से उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में एमए किया। विवाह पश्चात उनकी पत्नी राजलक्ष्मी नायर ने भी शासकीय विज्ञान महाविद्यालय रायपुर से शासकीय सेवा की शुरुआत की। शासकीय सेवा में रहते नायर दंपत्ति ने अविभाजित मध्यप्रदेश के शाजापुर, बालाघाट, सिवनी, राजनांदगांव आदि स्थानों में अपनी सेवाएं दी। नायर दंपत्ति ने अपनी शासकीय सेवा में लंबा समय दिग्विजय महाविद्यालय में बिताया। श्री नायर हस्तरेखा (ज्योतिष) एवं योग के अच्छे ज्ञाता है। उन्होंने सन् 80 के दशक में काफी समय तक गायत्री मंदिर में नि:शुल्क योगासन की कक्षाएं ली।
राजलक्ष्मी नायर एवं एनजी नायर युगांतर पब्लिक के प्राचार्य मधुसूदन नायर के माता-पिता, गायत्री विद्यापीठ की पूर्व प्राचार्य शैलजा नायर के सास-ससुर डॉ. जयन्त नायर एवं अनंत नायर के दादी-दादा हैं।


