राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 जून। गोदाम से अनाज चोरी के मामले में पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से अनाज बिक्री के नगदी रकम को जब्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 3 जून की रात्रि को कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि औद्योगिक क्षेत्र ममता नगर स्थित दुलीचंद शिवचंद पारख फर्म संचालित है, जहां अनाज का गोदाम है एवं अनाज फिल्टर का काम किया जाता है तथा अनाज जमा रखा जाता है। उक्त फर्म के मालिक खुबचंद पारख हैं। फर्म में विगत 40 वर्षों से मैनेजर के पद पर कार्यरत हूं।
उक्त गोदाम में मार्च 2026 से रखे हुए अनाज को समय अंतराल पर अज्ञात चोर द्वारा रात्रि के समय चोरी किया जाता रहा है। विगत समय में जब गोदाम का दरवाजा खोला गया, तब तीन बार ताला एवं चैन को संदिग्ध स्थिति में पाया गया। गोदाम का मुआयना करने पर गोदाम में रखे अनाज के कट्टों में कमी पाई गई। मिलान करने पर अनाज चना खंडा, सोयाबीन, मसूर जुमला कीमती लगभग 4 लाख 50 हजार रुपए को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाना बताया। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 286/2026 धारा 331(3) 305 बीएनएस पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में घटनास्थल पहुंचकर गोदाम तथा उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज को खंगाला गया। फुटेज में मिले क्लू एवं मुखबिर की सूचना पर राहुल कुर्रे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज को खंगाला गया। फुटेज में मिले क्लू एवं मुखबिर की सूचना पर राहुल कुर्रे निवासी पुराना ढाबा वार्ड नं. 4 सतनामी पारा एवं दिनेश साहू निवासी शिव नगर ढाबा रोड चिखली को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया अनाज के बिक्री रकम 7900 रुपए को जब्त कर मामले में विधिवत गिरफ्तार 4 जून को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।


