राजनांदगांव
राजनांदगांव, 4 जून। जनता की समस्या का समाधान करने तथा उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ देने प्रदेश में सुशासन तिहार 2026 आयोजन के तहत निकाय क्षेत्र में जनसमस्या निवारण के लिए वार्डों में शिविर लगाए जा रहे हैं। वार्ड नं. 46 के पार्षद हेमंत शेखर यादव ने बताया कि कल 5 जून को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक वार्ड नं. 41, 42, 43 और 46 के लिए बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में शासन के विभिन्न विभागों के आला अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहकर नागरिकों की समस्याओं को सुनेंगे और नए आवेदनों पर कार्रवाई करेंगे। शिविर में भवन नजूल, स्वास्थ्य विभाग, राशन कार्ड, खाद्य विभाग, विद्युत विभाग निगम, सीएसईबी, लोग निर्माण विभाग, समाज कल्याण अधिकारी, पीएम आवास, जल प्रदाय, राजस्व विभाग, पंजीयन विभाग, वन मंडल अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, श्रम कार्यालय व महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे।


