राजनांदगांव

जेसीबी व गैंग से नाला सफाई जारी
03-Jun-2026 7:12 PM
जेसीबी व गैंग से नाला सफाई जारी

भरान की स्थिति से निपटने नाला-नाली की सफाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 3 जून। महापौर मधुसूदन यादव एवं नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर बारिश के पूर्व शहर के सभी बड़े नाली-नालों की सफाई कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत मार्च से नाला सफाई प्रारंभ किया गया है। चरणबद्ध शहर के प्रमुख नाली-नालों की सफाई कराई जा रही है।

महापौर एवं आयुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य का अमला प्रतिदिन नाला सफाई मेनुवल एवं जेसीबी के माध्यम से कर रहे हैं। जिसकी सतत निरीक्षण भी महापौर श्री यादव व आयुक्त श्री विश्वकर्मा द्वारा किया जा रहा है। वहीं  स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा एवं स्वच्छता निरीक्षक  दीपक श्रीवास्तव सभी नाला-नाली की सफाई का जायजा लेकर सफाई दरोगा को अपने-अपने क्षेत्र में चरणबद्ध सफाई कराने मार्गदर्शन दे रहे हैं।

नाला सफाई के संबंध में आयुक्त ने बताया कि बरसाती पानी का बहाव ठीक ढंग से होने एवं निचली बस्तियों में पानी भरान की स्थिति से निपटने प्रथम चरण में नंदई चौक, प्रभातनगर नाला, राजीव नगर सेंटर पुलिया से अस्पताल चौक, इंदिरा नगर नाला से लोहा बाड़ा तक, कन्हारपुरी शीतला मंदिर एवं कर्मा भवन के सामने नाला, बीके नगर कच्चा नाला, शांतिनगर नाला, महामाया चौक से कल्यााणिका देव स्थानक मंदिर तक नाला, भरकापारा, वेयर हाउस के पास, जीई रोड कलेक्टोरेट नाला, हल्दी, राजीव नगर आडिटोरियम के पीछे, गंाधी चौक, बांसपाईपारा, श्रीराम हास्पिटल के नालो की सफाई कराई गई। वर्तमान में मुरारजी पुलिया, पुराना बस स्टैंड के सामने, नंदई अमित चूना के पास के नाले की जेसीबी के माध्यम से सफाई कराई जा रही है। इसके अलावा द्वितीय चरण में नवागांव, नई गंज मंडी, मोहारा रोड, लखोली मेन रोड, कन्हारपुरी, जीई रोड के अलावा शेष नालों की भी सफाई कराई जाएगी तथा नालों की सफाई निरंतर जारी रहेगी।

महापौर श्री यादव एवं आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने प्र.स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि जिन क्षेत्रों की नाला सफाई नहीं हुई है, वहां  अविलंब सफाई प्रारंभ किया जाए। इसके अलावा अन्य नाले की सफाई जहां जेसीबी  से कराना संभव नहीं है, वहां गैंग बनाकर सफाई कराया जाए। उन्होंने कहा कि जल शुद्धिकरण, सड़े-गले फल सब्जियों का विनिष्ष्टिकरण, फागिंग स्प्रे आदि कार्य ग्रीष्म ऋतु में बेहतर रूप से संपादित किया जाए। उन्होंने ग्रीष्मकाल में होने वाले बीमारियों के रोकथाम व विभिन्न सफाई अभियान सम्पादित कराए जाने के साथ-साथ जल शुद्धिकरण अंतर्गत निगम सीमांतर्गत तालाबों में डल्ला चूना व ब्लीचिंग पाउडर डालकर जलशुद्धिकरण कराने निर्देशित किया। इसके अलावा वार्डों में प्रतिदिन साफ -सफाई कर कचरा उठाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट