राजनांदगांव
दिग्विजय कॉलेज में शिविर कल
02-Jun-2026 5:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 2 जून। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनता की समस्या का समाधान करने तथा उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ देने नगर निगम द्वारा वार्डों में जन समस्या निवारण शिविर लगाया जा रहा है। शिविर की कड़ी में कल 3 जून को महावीर वार्ड नं. 37 व दिग्विजय वार्ड नं. 38 के लिए दिग्विजय कॉलेज में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहकर वार्डवासियों की समस्या सुन उनसे मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


