राजनांदगांव

धोखाधड़ी का फरार आरोपी यूपी से बंदी
02-Jun-2026 5:32 PM
धोखाधड़ी का फरार आरोपी यूपी से बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 जून।
कूटरचित दस्तावेज तैयार कर ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। धोखाधड़ी के फरार आरोपी को पुलिस ने उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांडपर जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार केसीजी जिले के गंडई थाना में अपराध क्रमांक 66/2025 धारा 420, 466, 467, 468, 471, 34 भादवि एवं धारा 66ए 67(ए) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रार्थी अंकल्हु राम 29 वर्ष निवासी उदान थाना छुईखदान जिला केसीजी की रिपोर्ट पर यह अपराध दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पाया गया कि थाना गंडई के अपराध क्रमांक 41/2023 धारा 279,  337 भादवि के प्रकरण में आरोपी लक्ष्मीनाथ जंघेल  ने अपने पुत्र को नाबालिग दर्शाने के उद्देश्य से ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था। जिसमें उसकी जन्मतिथि 27/12/2005 अंकित थी। जांच में उक्त जन्म प्रमाण पत्र कूटरचित पाया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी लक्ष्मीनाथ जंघेल से पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के आधार पर फर्जी ऑनलाइन  जन्म प्रमाण पत्र तैयार करने वाले व्यक्ति की तलाश की गई। साइबर तकनीकी सहायता से मोबाइल नंबर धारक की जानकारी प्राप्त कर उसके संबंध में पता-तलाश की गई। जिससे आरोपी का निवास उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर जिले में होना ज्ञात हुआ।

पुलिस टीम द्वारा उत्तरप्रदेश जाकर आरोपी रवि निषाद  उप्र  को 29 मई को गिरफ्तार किया गया।  ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को गंडई लाया गया तथा एक जून को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट