राजनांदगांव
13 सौ कुत्तों का बधियाकरण
02-Jun-2026 5:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 2 जून। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर में नागरिकों की सुरक्षा के लिए आवारा एवं पालतू कुत्तों के नियंत्रण तथा पशु स्वास्थ्य संरक्षण के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। अब तक लगभग 1300 कुत्तों का बधियाकरण किया जा चुका है। शिकायत प्राप्त होने पर आक्रामक एवं पागल कुत्तों को पकडऩे की कार्रवाई भी की जा रही है। निगम ने आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में डॉग शेल्टर की स्थापना, कुत्तों के डीवॉर्मिंग एवं टीकाकरण तथा प्रत्येक वार्ड में कम से कम एक फीडिंग प्वाइंट विकसित करने का प्रावधान किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


