राजनांदगांव

नपं अध्यक्ष किरण 4 सौ वोटों से जीत रही चुनाव - राजेश
02-Jun-2026 3:34 PM
नपं अध्यक्ष किरण  4 सौ वोटों से जीत रही चुनाव - राजेश

पूर्व जिपं सदस्य श्यामकर का दावा, 13 पार्षद भी जीत रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 2 जून। डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के घुमका नगर पंचायत का चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर ने कहा कि इस चुनाव में अध्यक्ष पद किरण वर्मा सहित 13 पार्षद की जीत तय है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की अध्यक्ष बनने के बाद नगर के विकास को गति मिलेगी और नगर के जनता को उचित व बेहतर व्यवस्था दिलाई जाएगी। श्री श्यामकर ने शानदार जीत का दावा करते कहा कि घुमका की जनता भाजपा पर विश्वास जताया है और चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आने वाला है। भाजपा विकास और जनसेवा की राजनीति करती है। घुमका नगर पंचायत में भाजपा की सरकार बनने के बाद क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होगा और अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि पेयजल, स्वच्छता, सडक़, बिजली और जनसुविधाओं से जुड़ी कार्य को पूरा किया जाएगा। साथ ही युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों के हितों के ध्यान में रखते योजनाओं को प्रभावित तरीके से लागू किया जाएगा। श्री श्यामकर ने कहा कि किरण वर्मा प्रथम व्यक्ति से लेकर अंतिम व्यक्ति तक को प्राथमिकता देगी। भाजपा ने बनाया है भाजपा ही घुमका को संवारेगी। श्यामकर ने महिलाओ व युवाओं मतदाताओं सहित घुमका नगरवासियों का आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट