राजनांदगांव

राजनांदगांव पैंथर्स क्रिकेट टीम की जर्सी व टीम की शानदार लॉचिंग
01-Jun-2026 4:07 PM
राजनांदगांव पैंथर्स क्रिकेट टीम की जर्सी व टीम की शानदार लॉचिंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जून।
 शहर में बीते दिनों एबीस ग्रीन होटल में जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव द्वारा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) संस्करण-3 में हिस्सा ले रही राजनांदगांव पैंथर्स टीम की जर्सी एवं टीम लॉचिंग का भव्य समारोह संपन्न हुआ।

सीसीपीएल के संस्करण 3 का आयोजन रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 जून से प्रारंभ होने जा रहा है।  14 जून को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा। पिछले वर्ष संस्करण 2  में राजनांदगांव पैंथर्स की टीम संयुक्त विजेता रही है। समारोह में बड़ी संख्या में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य, खेल प्रेमी, शहर के गणमान्य नागरिक एवं जूनियर क्रिकेट खिलाड़ी उपस्थित थे।
समारोह में छत्तीसगढ़ के एकमात्र पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी राजेश चौहान, वरिष्ठ समाजसेवी खूबचंद पारख, जिलाधीश जितेंद्र यादव, शहर कांग्रेस  अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, समाजसेवी राजेंद्र गोलछा, सीसीपीएल के चेयरमैन भास्कर शास्त्री,  चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष कमलेश बैद,  महामंत्री अरुण डुलानी,  एसीएससीएस के सीनियर चयनकर्ता तस्लीम आरिफ , सहसचिव अजय तिवारी, उपाध्यक्ष गुरुचरण मखीजा,  राजकुमार बाफना,  महेश खंडेलवाल, प्रमोद करमरकर, सुभाष हुंकाजी, विश्व हिंदू परिषद एवं युगांतर स्कूल के पदाधिकारीगण, एडवोकेट योगेश दुरक्कड़, अग्रवाल समाज सहित कुछ अन्य समाज के पदाधिकारी  उपस्थित थे । समारोह में सर्वप्रथम सीसीपीएल के ब्रांड एंबेसडर वीरू को प्रस्तुत किया गया।

राजनांदगांव पैंथर्स टीम के कप्तान अजय मंडल सहित अन्य सभी खिलाडिय़ों ने समारोह में अपनी प्रस्तुति के बाद शहर के खेल प्रेमियों से भेंट की। ट्रॉफी अनावरण के पश्चात बहुत ही भव्य तरीके से टी-शर्ट लॉन्च की गई। समारोह में अतिथियों का जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कोठारी, सचिव योगेश बागड़ी सहित समस्त पदाधिकारियों ने स्वागत किया। समारोह में सर्वप्रथम जिलाधीश जितेंद्र यादव ने राजनांदगांव पैंथर्स टीम को शुभकामना देते उचित मार्गदर्शन दिया।
समारोह में  जूनियर क्रिकेट खिलाडिय़ों को जिलाधीश ने सफलता  के कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी  दिए। समारोह को जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कोठारी, वरिष्ठ समाजसेवी खूबचंद पारख, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार,  राजेश चौहान,  सीसीपीएल के चेयरमैन भास्कर शास्त्री ने भी अपने संबोधन में राजनांदगांव पैंथर्स टीम को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं देते उनका उचित मार्गदर्शन भी किया। समारोह में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों ने विशिष्ट अतिथि राजेश चौहान को उनके कामयाब केरियर हेतु स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया।
वहीं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कोच एवं राजनांदगांव पैंथर्स टीम के सह-कोच शहर के हिमांशु यादव को बीसीसीआई द्वारा आयोजित कोचिंग हेतु परीक्षा लेवल ओ वर्ग में सफल होने पर सम्मानित भी किया। समारोह का संचालन श्रद्धा बाफना एवं विशाल शर्मा ने किया। वहीं आभार प्रदर्शन दुर्गेश शुक्ला ने किया।


अन्य पोस्ट