राजनांदगांव

18 गुम मोबाइल स्वामियों को लौटाया
31-May-2026 8:37 PM
18 गुम मोबाइल स्वामियों को लौटाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 31 मई। बसंतपुर पुलिस ने 18 गुम मोबाइल जिसकी कीमत 3 लाख रुपए को बरामद कर वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया। मोबाइल मिलने पर आवेदकों ने राजनांदगांव पुलिस एवं बसंतपुर पुलिस का आभार जताया।

मिली जानकारी के अनुसार 31 मई को बसंतपुर थाना परिसर में निरीक्षक एमन साहू एवं थाना स्टॉफ  की उपस्थिति में बरामद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सुपुर्द किया गया। अपने गुम मोबाइल पुन: प्राप्त कर आवेदकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई आवेदकों ने बताया कि मोबाइल में उनके परिवार की अमूल्य यादें, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवश्यक संपर्क नंबर एवं व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित थी। जिसके वापस मिलने की उन्हें लगभग कोई उम्मीद नहीं थी। पुलिस की तत्परता एवं तकनीकी दक्षता के कारण जब उनके मोबाइल वापस मिले तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आवेदकों ने राजनांदगांव पुलिस एवं थाना बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई की  प्रशंसा करते पुलिस विभाग के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट