राजनांदगांव

पुलिस को मिला अज्ञात शव, शिनाख्ती नहीं
30-May-2026 4:48 PM
पुलिस को मिला अज्ञात शव, शिनाख्ती नहीं

राजनांदगांव, 30 मई। नेशनल हाईवे में एक बीड़ी कार्यालय के समीप पुलिस को एक अज्ञात शव मिला है। जिसकी शिनाख्ती पुलिस कर रही है। पुलिस को एक बेसुध व्यक्ति के सडक़ में देखे जाने की सूचना मिली थी। 108 की सहायता से मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने आम लोगों से अपील करते हुए मृतक की तस्वीरों को सोशल मीडिया और अन्य सार्वजनिक प्लेटफार्म में वायरल किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक के शव को पेंड्री मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखा गया है। जिसके वारिसान का पता तलाश मिलने पर कोतवाली पुलिस को सूचित करने की अपील की गई। बताया गया कि अज्ञात शव का हुलिया रंग सांवला, चेहरा गोल, बाल लंबे, गले में गोल ताबीज, लाल धागे में बंधा हुआ जींस पहना हुआ है। जिसकी कद 5 फीट 7 इंच लगभग 30 से 35 वर्ष के मध्य है।


अन्य पोस्ट