राजनांदगांव

गांजा संग आरोपी गिरफ्तार
30-May-2026 4:11 PM
गांजा संग आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 30 मई। शहर के लखोली क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने ग्राहक तलाशने वाले आरोपी को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। आरोपी के पास से पुलिस ने 2.920 किग्रा मादक पदार्थ गांजा जब्त किया।  पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर  न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह और साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्पार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अवैध सूखा नशा, शराब, नशीली दवाईयों की बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुखबिर से सूचना  मिली कि एक व्यक्ति बैगापारा पानी टंकी के सामने  शिव चबूतरा लखोली में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने ग्राहक तलाश रहा है।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर पकड़ा। नाम-पता पूछने पर अपना नाम मोहम्मद रजा 32 वर्ष निवासी पठानपारा थाना बसंतपुर के पीछे राजनांदगांव का रहने वाला बताया। अपने पास रखा एक चाकलेटी कलर के थैला के अंदर तलाशी लेने पर सफेद झिल्ली में मादक पदार्थ गांजा वजनी 2.920 किग्रा कीमती 30 हजार रुपए मिला, जिसे मौके पर जब्त व संपूर्ण कार्रवाई कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ नाराकोटिक्स ड्रग्स एंड साईक्रोट्रोपिक सब्सटानसिस एक्ट 1985 की धारा 20(बी) के तहत अपराध सबूत पाए जाने से अप.क्र. 280/26 धारा 20-बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर 29 मई को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट