राजनांदगांव

उत्तर मंडल अनु.जन.मोर्चा भाजपा ​की कार्यकारिणी घोषित
30-May-2026 4:05 PM
उत्तर मंडल अनु.जन.मोर्चा भाजपा  ​की कार्यकारिणी घोषित

राजनांदगांव, 30 मई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संघठन महामंत्री पवन साय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की अनुशंसा से उत्तर मंडल अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गेमूलाल कुंजाम ने मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी क़ा विस्तार किया है।  
इस विस्तार का उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में ऊर्जा एवं समर्पण की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यकारिणी में आदिवासी समाज के सभी जनजाति को स्थान दिया है। इस कार्यकारिणी में कुल 31 सदस्यों को शामिल किया गया है नई कार्यकारिणी में संघठन के संचालन के लिए विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें मंडल महामंत्री के रूप में मनीष ध्रुव और कंचन तारामं को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर गौरव मारको, रवि कुंजाम, रामहीन श्वेता,  नीतेश मांडवी, शेखर श्याम और मंत्री पद पर बाल कृष्ण कोमरे, कुलेशवरी ठाकुर, कार्यालय मंत्री पद पर गिरधारी नेताम एमीडिया प्रभारी संजू कुमार,  सह मीडिया प्रभारी फिलेश कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी डोमेन ठाकुर, प्रचार प्रसारए गोपी मांडवी, आईटी सेल प्रभारी राजकुमार ध्रुव, नारी शक्ति प्रभारी ओमबाई ठाकुर आदि को शामिल किया गया है।
 


अन्य पोस्ट