राजनांदगांव

मोटर पंप चोरी, आरोपी गिरफ्तार
29-May-2026 6:22 PM
मोटर पंप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 मई।
मोटर पंप चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते 3 आरोपियों को  गिरफ्तार कर चोरी के मोटर पंप एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को जब्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ के मोहारा चौकी क्षेत्र के ग्राम गाडाभंवर निवासी प्रार्थी बोलेश्वर वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके खेत में सिंचाई के लिए लगाए गए टेक्समो कंपनी के मशरूम मोटर पंप को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर चौकी मोहारा में  धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं तकनीकी जांच के आधार पर संदेहियों से पूछताछ की गई। जिसमें आरोपियों द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में आरोपी विष्णु यादव 19 वर्ष निवासी बापुटोला चौकी चिखली, युगेश्वर पटेल 26 वर्ष व आसू पटेल 18 वर्ष 4 माह दोनों निवासी ग्राम गाडाभंवर चौकी मोहारा को गिरफ्तार किया गया।  आरोपियों के कब्जे से टेक्समो कंपनी का मोटर पंप एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को जब्त किया गया। आरोपियों को 28 मई को गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट