राजनांदगांव

गांजा तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार
29-May-2026 6:19 PM
गांजा तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 मई।
मोटर साइकिल के सीट में अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 6.847 किग्रा मादक पदार्थ गांजा कीमती 68 हजार 470 रुपए और मोटर साइकिल कीमती 30 हजार रुपए को जब्त किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार 27 मई को दो व्यक्ति काला-नीला रंग की बाइक में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राम बोईरडीह जाने की पुख्ता सूचना प्राप्त कर ग्राम भाठागांव से बोईरडीह जाने वाले मार्ग में चौकी चिखली पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के आने वाले संभावित रास्ता में वाहन चेकिंग कर रहे थे। ग्राम भाठागांव से ग्राम बोईरडीह चौक जाने वाले रास्ते में कोमल किराना दुकान के पास दो व्यक्ति एक काला-नीला रंग बाइक में बोईरडीह की ओर आते दिखे, जिन्हें घेराबंदी कर पकडक़र  पूछताछ करने पर अपना नाम  चेतनदास मानिकपुरी साकिन घोंघेडबरी थाना ठेलकाडीह और  टैलेश चतुर्वेदी  22 साल निवासी नया ढ़ाबा वार्ड नं. 4 थाना लालबाग बताए। जिनकी विधिवत तलाशी लेने पर मोटर साइकिल के सीट के नीचे छुपाकर रखे गांजा और थैला में रखे गांजा करीब 6.847 किग्रा कीमत करीब 68470 रुपए को जब्त करते वैधानिक कार्रवाई कर आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।
 


अन्य पोस्ट