राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 मई। जिले के सोमनी थाना में पदस्थ दो प्रधान आरक्षक को बैरक में शराब पीने के आरोप में एसपी अंकिता शर्मा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिय है। सोमनी थाना परिसर में प्रधान आरक्षकों ने जमकर शराब पीया। दोनों पुलिस कर्मी को शराब सेवन करते रंगे हाथ पकड़ा गया था। अनुशासन भंग करने के आरोप में एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रधान आरक्षकों हेमंत अनंत और भूपेन्द्र कोचे ने परिसर के बैरक में शराब पीने की शिकायत एसपी तक पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में दोनों पर लगे आरोप सही पाए गए। इस आधार पर एसपी ने कड़ा रूख अख्तियार करते तत्काल निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि 25 मई की रात को बैरक की जांच के दौरान दोनों शराब के नशे में धुत्त थे। शिकायत मिलने के बाद दोनों के खिलाफ जांच शुरू की गई। अनुशासन का पालन नहीं करने और शराब सेवन करने के आरोप में एसपी ने दोनों को निलंबित किया है। निलंबन अवधि में एसपी ने अपने आदेश में जीवन निर्वाह भत्ता नियमानुसार देने के निर्देश दिए हैं।


