राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 मई। स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2025-26 के लिए राजनांदगांव में स्वच्छता की टीम आने को ध्यान में रखकर मंगलवार को नगर निगम सभागृह में आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर एसएलआरएम सेन्टरों एवं शौचालयों में आवश्यक व्यवस्था सुदृढ़ करने तकानीकी अधिकारियों से कहा। वहीं वार्डों में साफ -सफाई में और सुधार लाकर नागरिकों को स्वच्छता से जोड़ गीला-सूखा कचरा अलग-अलग देने, उनसे फिडबैक लेने स्वास्थ्य अमला को निर्देशित किया।
आयुक्त ने बैठक में उप अभियंताओं से कहा कि अपने-अपने प्रभारित वार्ड में स्वच्छता सर्वेक्षण के मापदंड के अनुसार शौचालयों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएं। शौचालयों में सामग्री उपलब्ध कराना है, एकजास्ट फैन, सेनेटरी मशीन, डस्टबिन, आयना, हैंडवास, पेपर नेपकीन, बाल्टी, मग आदि की व्यवस्था करनी है। इसके अलावा शौचालय का नाम तथा महिला, पुरूष, बच्चे दिव्यांग व वासबेसिंन का स्पष्ट उल्लेख करना है। सेप्टिक टैंक के पास के सोकपीठ ठीक करें। साथ ही एसएलआरएम सेन्टरों में आवश्यकता अनुसार रंग-रोगन, सूची लेखन के अलावा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि बाजार और व्यवसायिक क्षेत्रों में गीला व सूखा कचरा के लिए अलग-अलग डस्टबिन लगाएं। इसके अलावा तालाब उद्यान, चौक-चौराहों, की साफ -सफाई कर वहा डस्टबिन लगाएंगे। स्वच्छता संबंधी सूचना पटल लगाएं तथा नाली व नालों में जाली लगाना सुनिश्चित करेंगे।
आयुक्त ने स्वास्थ्य अमला से कहा कि एसएलआरएम सेन्टर में साफ सफाई के अलावा सभी व्यवस्था दुरूस्त रखे, गीला-सूखा कचरा पृथकरकरण कार्य में तेजी लावे, कचरा जमा न होने दे, पीठ में खाद बनाने की प्रक्रिया का सुचारू संपादन करे। सभी स्वच्छता दीदीया घर में ही गिला सूखा कचरा अलग करने नागरिकों को समझाईस देंगे तथा उन्हें स्वच्छता से जोडऩे व उनसे स्वच्छता के लिए फिडबेक लेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड के मुक्कड़ को साफ रखे, कचरा तुरंत उठाये, सडक़ों व गलियों की नियमित सफाई करे, नााली नालों को साफ कर कचरा उठावे। बैठक में कार्यपालन अभियंता दीपक खाण्डे, प्र.सहायक अभियंता गरिमा वर्मा व सुषमा साहू, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।


