राजनांदगांव

बिल भुगतान को लेकर उप अभियंता को जान से मारने की धमकी
27-May-2026 7:10 PM
बिल भुगतान को लेकर उप अभियंता को जान से मारने की धमकी

नपं कार्यालय डोंगरगांव में हंगामा, रिपोर्ट के बाद कार्रवाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 मई।
डोंगरगांव के नगर पंचायत कार्यालय में बिल भुगतान की बात को लेकर उप अभियंता से हंगामा एवं मारपीट करते जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार 25 मई को डोंगरगांव निवासी 56 वर्षीय प्रार्थी कृपाराम बर्मन ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह नगर पंचायत डोंगरगांव में उप अभियंता के पद पर पदस्थ है। 25 मई को दोपहर लगभग 3.30 बजे अपने कार्यालय कक्ष में शासकीय  कार्य कर रहे थे, उसी दौरान आरोपी हरिशंकर साहू 34 वर्ष निवासी वार्ड नं. 13 मटिया थाना डोंगरगांव कार्यालय में पहुंचकर बिल भुगतान की बात को लेकर अश्लील गाली-गलौज करने लगा तथा जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्के से मारपीट किया। जिससे प्रार्थी को चोट आया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 188/2026 धारा 296, 115(2), 351(2), 121(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी डोंगरगांव प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार द्वारा थाना डोंगरगांव की टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी कर आरोपी हरिशंकर साहू 34 साल निवासी वार्ड नं. 13 मटिया  को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, जो घटना 25 मई को घटनाकारित स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट