राजनांदगांव

महिला को आत्महत्या के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार
26-May-2026 4:17 PM
महिला को आत्महत्या के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 मई।
महिला को प्रताडि़त कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को एससी/एसटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार मोहला-मानपुर-अं. चौकी जिले के मोहला थाना क्षेत्र अंतर्गत मर्ग क्रमांक  26/25 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मृतिका शीतल नेताम उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी ग्राम छुरिया वार्ड नं. 17 थाना मोहला के आत्महत्या प्रकरण की जांच की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते  थाना प्रभारी मोहला निरीक्षक संदीप टोप्पो के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच की गई। जांच उपरांत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना हेतु आजाक थाना को डायरी सुपुर्द की गई। जिसमें यह तथ्य प्रकाश में आया कि आरोपी सूरज उर्फ  सोनू राजपूत 31 वर्ष निवासी वार्ड नं. 3 मोहला द्वारा मृतिका को लगातार मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जाता था। मृतिका अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित थी। जिसके बावजूद आरोपी द्वारा उसे लगातार परेशान एवं उत्पीडि़त  किया गया। जिससे क्षुब्ध होकर मृतिका द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किया जाना पाया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते थाना मोहला में अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 108 बीएनएस एवं 3(2)(ट) एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के कथन, परिजनों से पूछताछ एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी सूरज राजपूत को 25 मई को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट