राजनांदगांव

युगांतर के दो विद्यार्थी का आईआईएम में चयन
25-May-2026 4:53 PM
युगांतर के दो विद्यार्थी का आईआईएम में चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 मई।
युगांतर पब्लिक स्कूल के रजत चौबे पिता राजेश चौबे, माता मंजुलता चौबे तथा श्रीतिमा अग्रवाल पिता अनुपम अग्रवाल, माता अनुषा अग्रवाल का चयन देश के प्रतिष्ठित आईआईएम संस्थान में हुआ है। इन दोनों विद्यार्थियों ने अपनी लगन, मेहनत और समर्पण के बल पर इस सर्वश्रेष्ठ मुकाम को हासिल किया है।

उल्लेखनीय है कि रजत चौबे 2017 बैच का सीबीएसई दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा। इसी तरह श्रीतिमा अग्रवाल 2020-21 बैच ने भी सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इन दोनों विद्यार्थियों ने केट एक्जाम में क्रमश: 97.5 तथा 99.76 परसेंटाइल के साथ भारत के तृतीय निर्फ रैंक प्राप्त आईआई एम कोझिकोड केरलम तथा भारत के पांचवा निर्फ रैंक प्राप्त आईआईएम कोलकाता पश्चिम बंगाल में एडमिशन के लिए आयोजित साक्षात्कार के क्वालीफाई किया। फिर साक्षात्कार के बाद जारी रिजल्ट के आधार पर इन प्रतिष्ठित संस्थानों में इन विद्यार्थियों का एडमिशन के लिए चयन हुआ है।

विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर ने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते बधाई दी है। उन्होंने बताया कि आईआई कोझिकोड में मार्केटिंग और जनरल मैनेजमेंट के गुर सिखाए जाते हैं। सन् 1996 से यह संस्थान टीम भावना और कैस स्टडी पर जोर देकर विद्यार्थियों का भविष्य संवारने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। इसी तरह आईआईएम कोलकाता फाइनेंस और कंसल्टिंग पर ज्यादा जोर देता है। 1961 से स्थापित इस संस्थान का कोलकाता महानगर में होने कारण विद्यार्थियों को औद्योगिक अध्ययन का भी व्यावहारिक धरातल पर अवसर मिलता है। इन दोनों आईआईएम संस्थानों में युगांतर के विद्यार्थियों का चयन होना गौरव की बात है।
विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें यह सफलता युगांतर के शैक्षणिक वातावरण के कारण अर्जित हो सकी है। उनको यहां के अनुभवी शिक्षकों का सतत मार्गदर्शन मिलता रहा है। यहां के प्राचार्य तथा डायरेक्टर्स भी बच्चों को पढ़ाई के लिए सदैव प्रोत्साहित करते रहते हैं तथा सुविधाओं में कोई कमी आने नहीं देते। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक (अकेडमिक्स) सुशील कोठारी, चेयरमैन अजय सिंगी, वाइस चेयरमैन अखराज कोटडिया,  सेक्रेटरी  विनय डड्ढा, कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल गोलछा, निदेशक (अकेडमिक्स) नरेंद्र कोटडिया सहित युगांतर परिवार ने बधाई दी है।
 


अन्य पोस्ट