राजनांदगांव
अवैध शराब संग आरोपी गिरफ्तार
23-May-2026 6:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 23 मई। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक युवक के पास से पुलिस ने 46 पौवा देशी शराब बरामद कर कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के विरूद्व चलाए जा रहे अभियान के तहत 22 मई को रात्रि में मुखबीर की सूचना पर रेड कार्रवाई कर आरोपी मोहित साहू उम्र 18 साल 07 माह निवासी राजीव नगर लखोली के कब्जे से अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे 46 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 3680 रुपए को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


