राजनांदगांव
राजनांदगांव, 23 मई। अवैध शराब भंडारण के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 270 पौवा शराब जब्त कर जेल भेजने की कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार 21 मई को थाना लालबाग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बरगा निवासी एक व्यक्ति अपने मकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा ग्राम बरगा पहुंचकर आरोपी के किराये के मकान की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी अभिषेक कुमार यादव 25 वर्ष निवासी पेंड्री बस्ती के कब्जे से दो प्लास्टिक बोरियों में कुल 270 पाव देशी प्लेन मदिरा शराब बरामद की गई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 21600 रुपए है। आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत पाए जाने से मौके पर विधिवत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा जब्त शराब को आबकारी परीक्षण हेतु सुरक्षित रखा गया है।


