राजनांदगांव
रक्तदान शिविर
22-May-2026 5:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 22 मई। कंपोजिट रीजनल सेंटर राजनांदगांव द्वारा समाजहित एवं जनकल्याण के उद्देश्य से 21 मई को सुबह 9.30 बजे से समग्र क्षेत्रीय केंद्र राजनांदगांव परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान एक महान एवं मानव सेवा का कार्य है। जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता प्राप्त होती है। यह रक्तदान शिविर में सहभागिता के लिए 38 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी राजनांदगांव द्वारा एनसीसी शिविर से सूबेदार मेजर सतवर्ग सिंह सेना मेडल, सूबेदार जसविंदर सिंह, सूबेदार अनिल शर्मा, हवलदार सुरेंद्र सिंह, वर्षा कुमारी, अंजलि यादव, उमेश कुमार साहू, रीना सोनी, पंकज कुमार, युवराज, अदिति, दिव्या, दीप्ति, नीलम और उनके साथी कैडेट ने रक्तदान किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


