राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 मई। खैरागढ़ जिले के झुरानदी में नदी किनारे आम बगीचा के पास 52 पत्ती ताश से दांव लगाकर जुआ खेलने वाले आधा दर्जन जुआरियों को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। जुआरियों के फड़ एवं कब्जे से नगदी रकम और 52 पत्ती ताश जब्त किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार 19 मई को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम झुरानदी में नदी किनारे आम बगीचा के पास कुछ व्यक्ति रुपए-पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना छुईखदान पुलिस द्वारा मौके पर घेराबंदी कर रेड़ कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुरन वर्मा 27 वर्ष, अभिषेक वर्मा 25 वर्ष, अशोक मेश्राम 52 वर्ष, प्रदीप कुमार उके 35 वर्ष, सुनील नेताम 30 वर्ष एवं अजय रजक 25 वर्ष को जुआ खेलते पकड़ा गया। आरोपियों के पास एवं जुआ फड़ से कुल नगदी रकम 2360 रुपए तथा 52 पत्ती ताश जब्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 194/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में थाना छुईखदान पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। जिला केसीजी पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा एवं अन्य सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा।


