राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 मई। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग नवा रायपुर के निर्देशानुसार मानसून सत्र 2026 में प्राकृतिक आपदा, बाढ़, अतिवृष्टि की संभावित स्थिति को देखते हुए बचाव एवं राहत व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए जिला स्तर पर संयुक्त जिला कार्यालय भवन स्थित (कलेक्टोरेट) कक्ष क्रमांक 11 में 1 जून 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी। बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे निरंतर क्रियाशील रहेगी। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07744-220557 है एवं राहत आयुक्त कार्यालय मंत्रालय नवा रायपुर का दूरभाष क्रमांक 2223471, फैक्स नंबर 2223472 है। इसके अतिरिक्त कार्यालयीन अवधि में भू-अभिलेख शाखा में स्थापित दूरभाष क्रमांक 07744-227028 पर भी आपात स्थिति की सूचना दी जा सकती है। जिला स्तर एवं तहसील स्तर पर स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी। इसके अंतर्गत जिला कार्यालय भवन (कलेक्टोरेट) स्थित कक्ष क्रमांक 11 में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी। जिसका दूरभाष क्रमांक 07744-220557 (24 घण्टे) 07744-227028 कार्यालयीन अवधि, मोबाईल नंबर 9827904189 व 8839409627 है। जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नियंत्रण अधिकारी डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी राहत को नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इनका मोबाईल नंबर 7415237266 है।


