राजनांदगांव

ट्रक से सामान पार करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार
20-May-2026 7:27 PM
ट्रक से सामान पार करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 मई।
ट्रक से टायर डिस्क, बैटरी, जेक, जेक राड, डीजल समेत अन्य सामानों की चोरी करने वाले ड्राइवर को पुलिस ने शिकायत के बाद गिरफ्तार कर कार्रवाई की। साथ ही अवैध अवैध रूप से शराब बिक्री करने और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के विरूद्ध भी सोमनी पुलिस ने कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका ड्राइवर कमलेश साहू उसके ट्रक के दो नग टायर डिस्क, दो नग बैटरी, जेक, जेक राड, डीजल, लोहे का बत्ता 3 नग, लकड़ी पटिया 4 नग कीमती 90 हजार रुपए को चोरी कर ले गया है।  प्रार्थी के रिपोर्ट धारा सदर का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। सोमनी थाना प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में टीम गठित किया गया।  तकनीकी एवं मुखबिर की मदद से आरोपी कमलेश साहू उर्फ  सोनू 26 साल निवासी ग्राम मतिहनी पो. चंदवाही थाना बहरी जिला सीधी मप्र को गिरफतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

अवैध शराब मामले में कार्रवाई
इसी कड़ी में नेश के विरूद्ध एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम सोमनी में ग्राम सांकरा मोड़ के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे इंद्रेश देशलहरे 24 वर्ष निवासी ग्राम ठेकवा के कब्जे से 16 पौवा देशी प्लेन मसाला शराब कीमती 1600 रुपए एवं बिक्री रकम 200 रुपए को जब्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा  34(ए)(ख) आबकारी एक्ट की कार्रवाई किया गया एवं ग्राम ठेकवा व अंजोरा में सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वाले दुर्गादास साहू 26 साल निवासी ग्राम ठेकवा और  किशनलाल साहू 57 साल निवासी ग्राम अंजोरा के विरूद्ध आब. एक्ट की धारा 36 च आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है।


अन्य पोस्ट