राजनांदगांव

खुज्जी की पूर्व विधायक छन्नी व पति की तस्वीर लगाकर ग्रामीणों ने जलाया पुतला
20-May-2026 4:38 PM
खुज्जी की पूर्व विधायक छन्नी व पति की तस्वीर लगाकर ग्रामीणों ने जलाया पुतला

राजनांदगांव, 20 मई। जिले के गैंदाटोला में सरकारी शराब दुकान के विरोध में उतरी खुज्जी की पूर्व विधायक छन्नी साहू के खिलाफ  गैंदाटोला के अलग -अलग वर्ग के लोगों का गुस्सा साफ तौर पर सामने आया है। ग्रामीणों ने श्रीमती साहू के साथ उनके पति चंदू साहू की तस्वीर वाला पुतला प्रदर्शन के दौरान जलाया । ग्रामीणों ने पूर्व विधायक व उनके पति पर विरोध की आड़ में कोचियागिरी को बढ़ावा देने का संगीन आरोप लगाया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से गैंदाटोला में सरकारी शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों में फूट दिखाई दे रहा है। जबकि गैंदाटोला के ग्रामीण गांव में दुकान संचालन का समर्थन कर रहे हैं। जबकि कुछ गांव विरोध में उतर गया है। इस बीच पूर्व विधायक और उनके पति का जिस तरीके से विरोध हुआ। उससे इलाके की कांग्रेस की राजनीति में खलबली दिख रही है।


अन्य पोस्ट