राजनांदगांव

शराब पिलाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
20-May-2026 4:18 PM
शराब पिलाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 मई।
कोल्ड्रिंग के साथ शराब पिलाकर खेत में पीडि़ता के साथ रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने शिकायत के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार 17 मई को आरोपी हरिचंद्र साहू ने पीडि़ता जो अपनी नानी के क्रियाकर्म में आई थी, जिसे आरोपी पीडि़ता को भांजी बोलता था, जिसे बहला-फुसलाकर कोल्ड्रिंग के साथ शराब पिलाकर खेत तरफ ले जाकर पीडि़ता के साथ रेप किया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ चौकी मोहारा में 64(1), भारतीय न्याय संहिता की धारा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चौकी मोहारा पुलिस द्वारा मामले में विवेचना त्वरित कार्रवाई करते आरोपी हरिचंद्र साहू 42 साल को तलाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार करना पाए जाने पर 18 मई को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट