राजनांदगांव

रेत का अवैध परिवहन, 3 ट्रैक्टर जब्त
20-May-2026 4:16 PM
रेत का अवैध परिवहन, 3 ट्रैक्टर जब्त

 खनिज विभाग की कार्रवाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 मई।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में खनिज विभाग की टीम द्वारा गश्त के दौरान राजनांदगांव तहसील अंतर्गत बुंदेलीकला, डिलापहरी एवं डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत भण्डारपुर, जामरी, पारागांवकला, पारागांवखुर्द, मुरमुंदा में खनिज रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करते 3 ट्रैक्टर जब्त  कर थाना चिचोला को सुपुर्द किया गया। इसके तहत डोंगरगढ़ में रमेश डड़सेना के स्वामित्व के ट्रैक्टर सोल्ड मैसी चेचिस नंबर एसे 3271378502 से वाहन चालक कुजेश चंद्रवंशी तथा मुरमुंदा में धनसिंग के स्वामित्व के ट्रैक्टर सोल्ड जानडीयर हरा चेचिस नंबर जेव्हीवाय 5105 डीटीकेए 008996 से वाहन चालक नोमन एवं ठाकुर सिन्हा के स्वामित्व के ट्रैक्टर सोल्ड जानडीयर हरा चेचिस नंबर जेव्हीवाय 5045 डीजेएस 5052849 से वाहन चालक गितेश द्वारा रेत का अवैध परिवहन करने पर जब्त कर थाना चिचोला को सुपुर्द किया गया। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण के रोकथाम के लिए लगातार गश्त व निगरानी की जा रही है।


अन्य पोस्ट