राजनांदगांव
एसपी ने तीन एएसआई को भी किया इधर-उधर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 मई। राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा ने एक विधिवत आदेश में एक उप निरीक्षक समेत लगभग दो दर्जन पुलिस कर्मियों का अलग-अलग थानों में स्थानांतरण किया है। प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से एसपी ने फेरबदल में 3 एएसआई और प्रधान आरक्षकों को भी इधर-उधर किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बसंतपुर थाना में पदस्थ उप निरीक्षक देवादास भारती को बागनदी भेजा है। इसी तरह तीन सहायक उप निरीक्षकों को भी इधर-उधर किया है। बागनदी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक महेश राजपूत को थाना घुमका, रक्षित केंद्र राजनांदगांव के सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल साहू को थाना बसंतपुर और बोरतलाव थाना हाल कार्यरत र.के. र•ा के सहायक उप निरीक्षक राजूलाल साहू को रक्षित केंद्र राजनंादगांव भेजा गया है। इसके अलावा थाना बोरतलाव से प्रधान आरक्षक रोहित पड़ोती को लालबाग, रक्षित केंद्र राजनंादगांव से चंद्रेश सिन्हा को घुमका, रक्षित केंद्र राजनंादगांव से बीरबल सिंह को बोरतलाव में पदस्थ किया गया है।
वहीं बागनदी में पदस्थ आरक्षक संजय साहू को बसंतपुर, रक्षित केंद्र राजनांदगांव से केहुक सिंह को बसंतपुर, रक्षित केंद्र राजनांदगांव से मनोज कुमार सूर्यवंशी को बसंतपुर, रक्षित केंद्र राजनांदगांव से भास्कर प्रधान को सोमनी, रक्षित केंद्र राजनांदगांव से पृथ्वी सागर और सोनू भगत को घुमका, कोतवाली थाना से चोवाराम पंचारी व रामनारायण चंदेल को बागनदी, रक्षित केंद्र राजनांदगांव से किशनलाल व लोकेश्वर को थाना कोतवाली, सोमनी से रविन्द्र दीवान को बसंतपुर, रक्षित केंद्र राजनांदगांव से ललित सिंह को सोमनी, रक्षित केंद्र राजनांदगांव से अजीत कुमार को डोंगरगढ़ तथा डीआरजी हाल र.के. राज. से गोविंद साहू को थाना डोंगरगढ़ स्थानांतरण किया गया है। सूत्रों का कहना है कि उक्त अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश पर्यन्त, अस्थाई तौर पर पदस्थ किया गया है।


