राजनांदगांव

कमला कॉलेज के शिविर में मिले 96 आवेदन
19-May-2026 4:32 PM
कमला कॉलेज के शिविर में मिले 96 आवेदन

कल पेंड्री वार्ड में लगेगा जनसमस्या शिविर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 मई।
जनता की समस्या का समाधान करने तथा उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ देने प्रदेश में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के तहत निकाय क्षेत्र में जन समस्या निवारण के लिए वार्डो में शिविर लगाया जा रहा है। सोमवार को कमला कॉलेज मैदान में वार्ड नं. 22, 44 एवं 45 के लिए शिविर आयोजित किए गए। शिविर में निगम सहित विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाया गया, जहां नागरिकों की शिकायत एवं मांग संबंधी आवेदन लिया गया। शिविर में कुल 96 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें मांग के 74 तथा शिकायत के 22 आवेदन आए।

कमला कालेज मैदान में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सहित सेवक उईके, डुरेन्द्र साहू, शैकी बग्गा, शिव वर्मा, हेमंत शेखर यादव, पंकज कुरंजेकर, राजेश यादव ने वार्डवासियो को अपनी शिकायत एवं मांग संबंधी आवेदन जमा कर शासन की योजनाओं का लाभ लेने अपील की।  अतिथियों ने विभागीय स्टाल का निरीक्षण कर जानकारी ली एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से 8 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई तथा परिवाहन विभाग से बने दो व्यक्ति को ड्राईविंग लाईसेंस दिया गया।
आयुक्त ने शिविर में सभी विभाग के योजना की जानकारी देते नशामुक्ति तथा स्वच्छता अपनाने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा नशामुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है, अभियान का प्रमुख उद्देश्य लोगों को नशा से छुटकारा दिलाना है। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। कल 20 मई को रविदास वार्ड नं. 20 के लिए पेन्ड्री स्कूल मैदान में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया है।


अन्य पोस्ट