राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 मई। घुमका में भाजपा ने नगर पंचायत चुनाव के लिए अध्यक्ष उम्मीदवार किरण वर्मा सहित सभी 15 वार्ड पार्षदों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भव्य नामांकन रैली निकाली।
भाजपा मीडिया सेल के अनुसार सोमवार को 11 बजे भाजपा की हुंकार रैली विभिन्न वार्डों से होते बाजार चौक व बस स्टैंड होते हुए वापस कार्यकम स्थल पहुंची। यहां कार्यकर्ता सभा को संबोधित करते पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने विष्णुदेव साय एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों को बताते कहा कि आज घुमका को विकास के पथ पर अग्रसर करने भाजपा प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि घुमका में कांग्रेस के विधायक ने कभी कोई कार्य नहीं किया, परंतु जैसे ही भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार आई 8 करोड़ के काम वार्डों में चल रहे हैं। यह तो अभी शुरूआत है। आगे और बड़ी योजना एवं विकास कार्यों का आगाज होगा। जिससे घुमका का सर्वागीण विकास होगा।
अभिषेक सिंह ने सभी 15 पार्षद और अध्यक्ष उम्मीदवार किरण वर्मा का अभिनंदन किया। सभा को भरत वर्मा, रामजी भारती, विनोद खांडेकर, खूबचंद पारख, कोमल जंघेल, महापौर मधुसूदन यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया। सभी ने मतदाताओं से आह्वान करते ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर घुमका का सर्वांगीण विकास करने का संकल्प लिया।
चुनाव संचालक मधुसूदन यादव ने बताया कि अध्यक्ष प्रत्याशी के साथ सभी घोषित 15 प्रत्याशी पैदल आगे चल रहे थे। डीजे और भारी संख्या में मातृशक्ति नामांकन रैली में भारतमाता की जयघोष के नारे लगाते उत्साह एवं जोश के साथ चल रही थी। नामांकन रैली अवंती चौक से आजाद चौक और बस स्टैंड होते महाराणा प्रताप चौक से वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची । इस दौरान प्रत्येक वार्ड में मतदाताओं ने फूल-मालाओं एवं पुष्प वर्षा से प्रत्याशियों एवं नेताओं का स्वागत किया।
सभा का संचालन परदेसी राम सोनबोईर तथा आभार प्रदर्शन नोहेन्द्र सिन्हा ने करते सभी 15 प्रत्याशियों को कमल फूल के बटन पर मतदान करने का आव्हान किया नामाकंन रैली के दौरान बीच में आने वाली वीर शहीद अवंतीबाई, महाराणा प्रताप सिंह एवं मंदिरों मे पार्षद प्रत्याशियों द्वारा माल्र्यापण कर आशीर्वाद लिया । सभा एवं नामांकन रैली में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, चुनाव संयोजक मधुसूदन यादव, ललित चंद्राकर, जितेंद्र वर्मा, जितेंद्र साहू, कोमल सिंह राजपूत, कोमल जंघेल, विनोद खांडेकर, रामजी भारती, खूबचंद पारख, भरत वर्मा, किरण वैष्णव , दिनेश गांधी, किरण बारले, पूर्णिमा साहू, मनोज निर्वाणी, योगेशदत मिश्रा, सौरभ कोठारी, भावेश बैद, डिकेश साहू, राजेन्द्र गोलछा राजेश श्यामकर, तरुण लहरवानी, अरुण शुक्ला, नरेन्द्र वर्मा, ललित, जनक साहू, केशव जंघेल, नोहेन्द्र सिन्हा, अजय ठाकुर, बहुर साहू, विनोद बारले, अमर लालवानी तथा मूलचंद भंसाली उपस्थित थे।


