राजनांदगांव

पुस्तकों का विमोचन व साहित्यकार का सम्मान
19-May-2026 4:27 PM
पुस्तकों का विमोचन व साहित्यकार का सम्मान

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 मई।
छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग (छग शासन)का जिला स्तरीय साहित्यिक आयोजन रायपुर के न्यू सर्किट हाउस  सिविल लाइन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू,  रायपुर विधायक सुनील सोनी, धरसीवा विधायक अनुज शर्माख् इतिहासकार डॉ. रमेंद्रनाथ मिश्र आदि ने अपने-अपने विचार रखे।  इस दौरान छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, सचिव अभिलाषा बेहार,  शशि दुबे, ठाकुर महेंद्र सिंह आदि के हाथों डेढ़ दर्जन छत्तीसगढ़ी साहित्य से संबंधित पुस्तको का विमोचन व साहित्यकार आत्माराम कोशा का सम्मान किया गया।  उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ साहित्य सृजन समिति के सचिव मानसिंह ने दी।


अन्य पोस्ट